क्रूज पर अब भी मौजूद भारतीय लोगों के कोरोना वायरस की होगी जांच: दूतावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2020

तोक्यो। जापान के तट से लगे डायमंड प्रिसेंज क्रूज जहाज पर अब भी मौजूद भारतीय लोगों की कोरोना वायरस की जांच जापान के अधिकारी अन्य देश के नागरिकों के साथ करेंगे। तोक्यो में स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी ऐसे समय में दी है जब पृथक अवधि में स्वस्थ पाए गए लोग जहाज से अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो चुके हैं।

इस खतरनाक वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखाने वाले लोग शुक्रवार को डायमंड प्ंरिसेस क्रूज जहाज छोड़कर गए।मुख्य मंत्रिमंडल सचिव योशिहिदे सुगा ने बताया कि शुक्रवार को स्वस्थ लोगों के जाने के बाद भी अभी इस जहाज पर 1,000 यात्री मौजूद हैं। जापान के तट पर जब यह जहाज अलग थलग कर लगाया गया था तब इस पर सवार 3,711 लोगों में से 138 भारतीय लोग थे जिनमें से 132 चालक दल के सदस्य और 6 यात्री थे।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया है कि जापान के अधिकारी अन्य के साथ सभी भारतीय लोगों की सीवोवीआईडी-19 संक्रमण की जांच करंगे। दूतावास ने कहा है कि तोक्यो स्थित भारतीय दूतावास कामना करता है कि किसी में भी सीओवीआईडी19 का लक्षण न दिखे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: जापान के जहाज से जाने लगे निगेटिव पाए गए लोग

अभी तक आठ भारतीय लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और उनका ईलाज जापान के एक अस्पताल में चल रहा है। दूतावास ने बताया कि संक्रमित भारतीय लोगों की स्थिति सुधर रही है। दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय नागरिकों के डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर संक्रमित होने का कोई अतिरिक्त मामला कल (शुक्रवार) से सामने नहीं आया है।’’

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय 

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में