भारतीय तटरक्षक बल ने दिखाई जांबाजी, विदेशी जहाज पर सवार चीनी नागरिक की बचाई जान

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2023

भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को पनामा ध्वज वाले अनुसंधान पोत एमवी डोंग फांग कान टैन नंबर 2 से एक चीनी नागरिक को निकाला। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जहाज चीन से यूएई जा रहा था। जहाज अरब सागर के बीच 200 किलोमीटर दूर था। भारतीय तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि बचाए गए मरीज ने सीने में दर्द और हृदय गति रुकने के लक्षण बताए। तटरक्षक बल ने कहा कि ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था और रात की स्थिति व मौसम के बीच इसे समुद्र के बीच में अंजाम दिया गया। रात के समय सीजी एएलएच और सीजीएएस दमन द्वारा निकासी का कार्य किया गया।

इसे भी पढ़ें: China Fertility Rate: तेजी से बूढ़ा हो रहा चीन, महिलाएं नहीं पैदा करना चाहतीं बच्चे, टेंशन में जिनपिंग

चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच भारतीय तट रक्षक ने हाल ही में केरल तट के पास एक निजी टैंकर पर सवार एक संदिग्ध स्ट्रोक और आंशिक पक्षाघात से पीड़ित एक भारतीय नाविक को समुद्र के बीच से चिकित्सा निकासी को अंजाम दिया। सफल ऑपरेशन में स्वदेशी एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) एमके-III का इस्तेमाल किया गया।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष