Sri Lanka से तस्करी कर सोना ला रहे स्मगलरों ने डर कर फेंका माल, एजेंसियों ने समुद्र के मुँह में हाथ डालकर सारा Gold जब्त कर लिया

By नीरज कुमार दुबे | Jun 02, 2023

कुछ लोग अपने आप को बहुत बड़ा उस्ताद समझते हैं और सोचते हैं कि सुरक्षा एजेंसियों की निगाह से बचते हुए स्मगलिंग कर लेंगे लेकिन ऐसे लोगों को हमारी एजेंसियां दबोचने में लगी हुई हैं। ताजा मामला श्रीलंका से सोने की तस्करी का है। जब तस्करों ने देखा कि पकड़े जाएंगे तो उन्होंने सारा माल समुद्र में फेंक दिया लेकिन तमिलनाडु में तटरक्षक बल, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग के संयुक्त अभियान में समुद्र में फेंके गए 11 किलोग्राम सहित कुल 32 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। करीब 20.20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तस्करी कर भारत से श्रीलंका ले जाया जा रहा था। हम आपको बता दें कि यह जब्ती श्रीलंका और भारत के बीच मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में डीआरआई की एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की गयी थी, जिसके बाद 30 मई को भारतीय तट रक्षक बल और डीआरआई द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Hyderabad में 1.7 किग्रा सोना लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

अभियान पूरा होने के बाद बताया गया है कि भारतीय तट रक्षक बल द्वारा डीआरआई और सीमा शुल्क के साथ शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान के परिणामस्वरूप तमिलनाडु में मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं से 32.689 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। यह खेप श्रीलंका से भारत में तस्करी कर लाई जा रही थी। तटरक्षक बल और डीआरआई द्वारा तैनात संयुक्त टीमों ने मन्नार की खाड़ी में, विशेष रूप से भारत-श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास मछली पकड़ने वाले जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी। जैसे ही संदिग्ध हरकत दिखी वैसे ही अभियान शुरू किया गया।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!