भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे BUSY होने वाला है साल 2021

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अनिश्चितकाल तक टलने और अन्य श्रृंखलाओं पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए संभव है कि भारतीय क्रिकेट टीम को साल के बाकी महीनों में मैदान पर बहुत कम समय बिताने को मिले लेकिन 2021 का साल उसके लिये बेहद व्यस्त हो सकता है जिसमें विराट कोहली की टीम को लगभग 15 टेस्ट मैच खेलने पड़ सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भारतीय टीम का वर्ष 2020 का कार्यक्रम बहुत व्यस्त नहीं था जिसमें उसे केवल पांच टेस्ट मैच खेलने थे जिसमें से दो टेस्ट (न्यूजीलैंड के खिलाफ) वह पहले ही खेल चुका है। उसे नवंबर – दिसंबर में आस्ट्रेलिया दौर में चार टेस्ट मैच खेलने हैं जिसका आखिरी टेस्ट अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में खेला जाना है। कोरोना वायरस के कारण हालांकि इस श्रृंखला को लेकर भी आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: क्या श्रीलंका करेगा IPL की मेजबानी? BCCI अधिकारी ने दिया जवाब

भारत को इस साल अधिकतर सीमित ओवरों के मैच ही खेलने हैं। उसने अभी तक इस वर्ष जो 16 मैच खेले हैं उनमें छह वनडे और आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। भारत को आस्ट्रेलिया में अक्टूबर – नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भी सीमित ओवरों के ही मैच खेलने हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार भारतीय टीम को तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिये जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाना है जबकि अगस्त में उसे जिम्बाब्वे से उसकी सरजमीं पर तीन वनडे खेलने हैं। इसके बाद सितंबर में एशिया कप का आयोजन होना है जो कि वनडे टूर्नामेंट हैं। भारत को अक्टूबर में इंग्लैंड की तीन वनडे और तीन टी20 के लिये मेजबानी करनी है जबकि टी20 विश्व कप से पहले वह मेजबान आस्ट्रेलिया से तीन टी20 मैच खेलेगा।

इसे भी पढ़ें: मुश्किल दौर से पार पाने के लिये हास्य सबसे महत्वपूर्ण : नीशाम

भारतीय टीम टी20 विश्व कप के आस्ट्रेलिया में ही रुकी रहेगी जहां उसे चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। कोहली की टीम नया साल आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ही मनाएगी। इसका मतलब है कि भारतीय टीम वर्ष 2021 में शुरू से ही व्यस्त हो जाएगी। भारत को स्वदेश लौटने पर पांच टेस्ट मैचों के लिये इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। जनवरी से मार्च तक होने वाली यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। भारतीय टीम इसके बाद अफगानिस्तान से भी तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके तुरंत बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा जो डेढ़ महीने से भी अधिक समय चलेगा। जून में इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है जिसकी अंकतालिका में भारत अभी शीर्ष पर काबिज है और उसके फाइनल में जगह बनाने की संभावना है। इससे भारत का विदेशी दौरा भी शुरू हो जाएगा जिसमें उसे श्रीलंका में तीन टी20 खेलने और फिर अगस्त से सितंबर तक इंग्लैंड दौरे पर जाना है जहां पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला होनी है। कोहली की टीम अक्टूबर में तीन वनडे और तीन टी20 के लिये दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। इसके बाद भारतीय सरजमीं पर ही टी20 विश्व कप खेला जाना है। भारत को नवंबर – दिसंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 के लिये न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के बाद तीन टेस्ट और इतने ही टी20 खेलने के लिये दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा