भारतीय राजनयिक ने कश्मीर पर ट्रंप की मध्यस्थता को लेकर नहीं दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

न्यूयॉर्क। भारत के शीर्ष राजनयिक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कश्मीर मामले पर मध्यस्थता करने के सवाल पर कोई जवाब ना देते हुए पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ट्रम्प के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक का ‘‘इंतजार’’ करें। मोदी के बयान पर अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया और उनके मध्यस्थता के सवाल पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) ए. गितेश सरमा ने कहा, ‘‘ कल (मंगलवार को) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच एक बैठक है। तो हमें उसका इंतजार करना चाहिए।’’ ट्रम्प ने सोमवार को खुद को एक ‘‘अच्छा मध्यस्थ’’ बताते हुए कहा था कि अगर भारत और पाकिस्तान चाहें तो वह दोनों पक्षों के बीच कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थ बनने को तैयार हैं। उन्होंने ह्यूस्टन में  हाउडी मोदी  सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए बयान को भी  बेहद आक्रामक  करार दिया था। इसमें भारतीय नेता ने पाकिस्तान और उसके द्वारा आतंकवाद को समर्थन का अप्रत्यक्ष रूप से हवाला दिया था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बैठक के दौरान ट्रम्प ने यह बयान दिया था।

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कायम है।ट्रम्प की मध्यस्थता पर किए सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने भी सरमा के जवाब का हवाला दिया।

कुमार ने कहा, ‘‘ सचिव ने सोच समझकर जवाब दिया होगा। आपको पता है, आप हमारी स्थिति से वाकिफ हैं,हमने पहले भी इस बारे में आपको बताया है। लेकिन मेरा अनुरोध है कि संयम रखें। कल (मंगलवार) होने वाली बैठक का इंतजार करें। मुझे लगता है यह ज्यादा लंबा इंतजार नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में हुआ श्रीदेवी के मोम के पुतले का अनावरण

ह्यूस्टन में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के बाद मोदी और ट्रम्प दो दिन के भीतर दूसरी बार मंगलवार को मुलाकात कर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। मोदी ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी शिरकत की थी।

प्रमुख खबरें

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?

Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग

Abhishek Banerjee की याचिका पर Supreme Court का बड़ा एक्शन, सायोनी घोष-काकोली घोष समेत TMC के बागी सांसदों को नोटिस जारी