जो बाइडेन के भाषण लेखन से लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा तक भारतवंशियों का रहा दबदबा, पढ़े ये रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने प्रशासन में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को शामिल किए जाने का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय-अमेरिकी लोगों का देश में दबदबा बढ़ा है। राष्ट्रपति पद संभालने के 50 दिन के भीतर ही बाइडन ने अपने प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर भारतीय मूल के कम से कम 55 लोगों को नियुक्त किया। राष्ट्रपति के भाषण लेखन से लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा तक सरकार के हर विभाग में भारतीय मूल के अमेरिकियों की नियुक्ति हुई है। मंगल की सहत पर ‘पर्सेवियरेंस’ रोवर को उतारने के अभियान में शामिल नासा के वैज्ञानिकों से डिजिटल माध्यम से बात करते हुए बाइडन ने कहा, ‘‘भारतीय मूल के अमेरिकियों का देश में दबदबा बढ़ा है। आप (स्वाति मोहन), उपराष्ट्रपति (कमला हैरिस), मेरे भाषण लेखक (विनय रेड्डी) हैं।’’

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े