भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 8.4 से 10.1 फीसदी तक वृद्धि कर सकती है हासिल: NCAER

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

नयी दिल्ली। आर्थिक थिंक टैंक एनसीएईआर को उम्मीद है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मौजूदा वित्तीय वर्ष में 8.4-10.1 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर सकती है। पिछले वित्तीय वर्ष में अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत का संकुचन हुआ था। नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने अर्थव्यवस्था की तिमाही समीक्षा जारी करते हुए आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मजबूत वित्तीय समर्थन पर जोर दिया। एनसीएईआर ने एक बयान में कहा, हमारा आकलन है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी जबकि पूरे वित्तीय वर्ष में 8.4-10.1 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसमें कहा गया, हालांकि, उच्च वृद्धि में आधार प्रभाव की बड़ी भूमिका है।

प्रमुख खबरें

Pakistan Army को भारी नुकसान, Balochistan में BLA के हमलों में 43 जवानों के मारे जाने का दावा

Bab al-Mandeb में जहाजों की आवाजाही को खतरा, MEA ने Houthi हमलों को बताया अस्वीकार्य

Noel Tata के विरोध के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की नियुक्ति पर मांगी कानूनी राय

TMC संकट Mamata Banerjee के अहंकार और भगवान राम के शाप का परिणाम: Suvendu Adhikari