2019 में रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: आईएमएफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2019

वाशिंगटन। भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2019 में 7.5 प्रतिशत तथा 2020 में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सोमवार को यह अनुमान लगाते हुए कहा कि इन दो साल के दौरान चीन की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर एक प्रतिशत अंक अधिक रहेगी। 2019 और 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आईएमएफ ने जनवरी के अपने वैश्विक अर्थव्यवस्था परिदृश्य अपडेट में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। 

आईएमएफ ने कहा कि 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था रफ्तार पकडे़गी। इसकी प्रमुख वजह कच्चे तेल की कीमतों में कमी तथा मुद्रास्फीतिक दबाव कम होने से मौद्रिक रुख नरम होना रहेगा। आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्तीय प्रोत्साहन से चीन पर अमेरिका के ऊंचे शुल्कों के प्रभाव को कम करने में मदद मिली है। इसके बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त रहेगी। इसकी वजह जरूरी वित्तीय नियामकीय रुख में सख्ती तथा अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर तनाव है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उभरते और विकासशील एशिया में वृद्धि दर 2018 के 6.5 प्रतिशत से घटकर 2019 में 6.3 प्रतिशत रहेगी। 2020 में यह 6.4 प्रतिशत रहेगी। 

चीन की वृद्धि दर 2017 में 6.9 प्रतिशत रही थी, जबकि उस वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। 2018 में चीन की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत है। अगले दो साल यानी 2019 और 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। आईएमएफ का ताजा अनुमान पिछले वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के समान ही हैं। आईएमएफ ने कहा कि हाल के बरसों में जहां चीन की वृद्धि दर नीचे आ रही है वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था ऊपर की ओर चढ़ रही है। 

इसे भी पढ़ें : रिजर्व बैंक और सरकार के बीच तनातनी की निगरानी कर रहा है आईएमएफ

आईएमएफ ने कहा कि 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में भारत और फ्रांस, ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे। आईएमएफ ने कहा कि यदि कोई बड़ी दिक्कत नहीं आती है तो 2019-20 में भारत 7.6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल करेगा। 

प्रमुख खबरें

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत

Prabhasakshi NewsRoom: Indira Gandhi ने क्यों लगाई थी Emergency? Congress ने क्यों आधी रात को छीन लिये थे नागरिकों के सारे अधिकार?