चीन की मोबाइल कंपनियों पर बैन की तैयारी में भारत सरकार, माइक्रोमैक्स, लावा और कार्बन को मिल जाएगी संजीवनी

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2022

भारत सरकार कथित तौर पर माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन और अन्य घरेलू ब्रांडों को बढ़ावा देने के लिए चीन कंपनियों पर सरकार बैन की तैयारी कर रही है। 12,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन को  बेचने पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। सोमवार को सामने आए सूत्रों का हवाला देते हुए ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश "चीनी स्मार्टफोन निर्माताओं को अपने लड़खड़ाते घरेलू उद्योग को किक-स्टार्ट करने के लिए 12,000 रुपये से सस्ता डिवाइस बेचने से प्रतिबंधित करना चाहता है। कहा जा रहा है कि कम कीमत वाले चीनी कंपनियों के मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इससे माइक्रोमैक्स, लावा और कार्बन जैसी भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनियों को संजीवनी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: ट्रू कॉलर के बिना भी जान पाएंगे अनजान नंबर से कॉल करने वालों का नाम

सरकार की तरफ से मोबाइल बनाने वाली कंपनियों माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन और अन्य घरेलू ब्रांडों को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला करने जा रही है। रिपोर्ट की माने तो भारत सरकार की तरफ से चीन की स्मार्टफोन कंपनियों पर कम कीमत वाले स्मार्टफोन बेचने पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। इसके तहत चीन की कंपनियां 12 हजार रुपये से कम कीमत के स्मार्टफोन भारत में नहीं बेच पाएगी।  

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ