भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिकृष्णा शतरंज महोत्सव में जीता ऐक्सेंटस चेस टूर्नामेंट के खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2020

चेन्नई। भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने 53वें बेल शतरंज महोत्सव में ऐक्सेंटस चेस960 (शतरंज) टूर्नामेंट के खिताब को अपने नाम किया। हरिकृष्णा (2690 रेटिंग अंक) सात मैचों में अपराजित रहते हुए 5.5 अंक लेकर शीर्ष पर रहे। भारतीय खिलाड़ी को आखिरी दौर में पोलैंड के राडोस्लाव वोज्तासजेक के हार से फायदा मिला। स्विट्जरलैंड के नोएल स्टुडर ने शनिवार को वोज्तासजेक को हराया जिससे हरिकृष्णा की एकल बढ़त सुनिश्चित हो गयी।

इसे भी पढ़ें: रीजीजू ने राज्यों से कहा, खेल गतिविधियां शुरू करने के लिये करें दो तीन महीने इंतजार

उन्होंने आखिरी दो दौर में जीत के साथ खिताब पक्का किया। भारतीय खिलाड़ी ने अगले दो दौर में रोमन इडूर्ड और स्पेन के एंटोन गुइज्जारो को हराया। टूर्नामेंट को कोविड-19 महामारी के कारण सभी जरूरी एहतियात के साथ खेला गया था।

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच