भारतीय हॉकी कोच ग्राहम रीड ने कहा, अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

तोक्यो। ओलंपिक के पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने शनिवार को कहा कि अगले मैचों में उनकी टीम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। रीड ने 3 . 2 से मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ ओलंपिक खेलों में जीत के साथ शुरूआत करना अहम है। हमने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में अच्छा खेला लेकिन पहला और चौथा क्वार्टर अच्छा नहीं रहा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वीडियो देखने के बाद पता चलेगा कि कहां सुधार की गुंजाइश है।’’

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics: बी साइ प्रणीत प्रणीत ओलंपिक पदार्पण में पहला मैच हारे

रत को अगला मैच आस्ट्रेलिया से खेलना है जिसने जापान को हरायां इसके बारे में कोच ने कहा ,‘‘ सुना है कि जापान के खिलाफ उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। हमने आस्ट्रेलिया के लिये तैयारी कर सकी है और हम चुनौती का सामना करने के लिये तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव