इंडियन आइडल 13 जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार! प्रोमो देखकर क्यों भड़के लोग?

By रेनू तिवारी | Aug 03, 2022

इंडियन आइडल 12 की सफलता के बाद सिंगिंग रियलिटी शो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिस चैनल पर यह शो प्रसारित होता है उसने हाल ही में एक ताजा प्रोमो जारी किया है। टीजर में एक परिवार घर के कामों में व्यस्त नजर आ रहा है। हालांकि शो में बजाया जा रहा गाना 'मोह मोह के धागे' उन्हें एक साथ टीवी की और खींचता है। वे सभी बैठते हैं और प्रदर्शन का आनंद लेते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Quality S** से लेकर फैशन सेंस की रेटिंग तक, कुछ ऐसा होने वाला है Koffee With Karan 7 का पांचवां एपिसोड

 

चैनल ने प्रोमो को कैप्शन दिया, "फिर से साथ आने का बहना है अब मौसम संगीत है! इंडियन आइडल सीजन 13 जल्द ही आ रहा है! #IndianIdol #IndianIdolIsBack #IndianIdol2022 #IndianIdolSeason13 #IndianIdolS13।'

कई यूजर्स ने कमेंट किया कि वे शो के वापस आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन कुछ अन्य लोगों ने इसे 'स्क्रिप्टेड रियलिटी शो' कहा। एक अन्य यूजर ने लिखा, "नौटंकियों की दुकान वापस आ रही है (ड्रामा शॉप लौट रही है)।"

 

  

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल