इंडियन आइडल: अनु मलिक की जगह जज के रूप में दिखेंगे हिमेश रेशमिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

मुंबई। अनु मलिक के ऊपर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उनके शो छोड़ने के कारण इंडियन आइडल रियलिटी शो के 11 वें संस्करण में संगीतकार हिमेश रेशमिया नए जज के रूप में दिखेंगे। रेशमिया ने एक बयान में कहा कि इंडियन आइडल न केवल भारत का सबसे लंबा चलने वाला संगीत का रियलिटी शो है बल्कि सबसे भव्य भी है। उन्होंने कहा कि वे जज बन कर गर्व महसूस कर रहे हैं। 

अनु मलिक के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में ‘मी टू’ आंदोलन के तहत यौन शोषण के आरोप लगे थे। उन्हें कुछ समय के लिए शो से हटा दिया था गया था लेकिन नए संस्करण के लिए वापस लाया गया था। गायिका सोना महापात्र, नेहा भसीन और श्वेता पंडित ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मलिक ने एक बयान में आरोपों को खारिज करते हुए अपने बचाव में कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने की बात कही थी। उन्होंने पिछले महीने खुद जज का पद छोड़ दिया था। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा