ब्रिटेन में बलात्कार के बाद स्वदेश भागने वाले भारतीय को हुई 7 साल की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

लंदन। ब्रिटेन में एक महिला का बलात्कार करने के बाद साल 2017 में भारत भागने वाले एक भारतीय व्यक्ति को दुष्कर्म के जुर्म में सात साल की जेल की सजा सुनाई गई है। अजय राणा (35) पर नौ दिसंबर 2017 को महिला को लिफ्ट की पेशकश देने के बाद पूर्वी इंग्लैंड के लोवस्टोफ्ट शहर में कार में महिला से बलात्कार करने का दोषी पाया गया।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने की टेरेसा मे से मुलाकात, व्यापारिक मुद्दों पर हुई बातचीत

इसके बाद वह 13 दिसंबर को यह दावा करते हुए भारत भाग गया कि वह अपनी बीमार मां को देखने जा रहा है। उसे दो सप्ताह तक चले मुकदमे के बाद दुष्कर्म का दोषी पाया गया और इप्स्विच क्राउन अदालत ने उसे सजा सुनाई।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में सिख लड़की को स्कूल में कृपाण लेकर आने पर किया प्रतिबंधित

मुकदमे के दौरान यह सामने आया कि 30 साल की उम्र के आसपास की महिला को राणा ने यह कहते हुए लिफ्ट दी थी कि ठंड बहुत है और उसने केवल दो अन्य लोगों को भी लिफ्ट दी थी। महिला ने लिफ्ट की पेशकश स्वीकार कर ली थी। अदालत को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि यह हमला मुझे पूरी जिंदगी डराता रहेगा।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis