भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 6-1 से रौंदा, हरमनप्रीत ने ठोके 2 गोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

एंटवर्प (बेल्जियम)। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से बेल्जियम के अपने दौरे के दूसरे मैच में विश्व में आठवें नंबर के स्पेन को 6-1 से करारी शिकस्त दी। विश्व में पांचवें नंबर की भारतीय टीम की तरफ से हरमनप्रीत ने 28वें और 32वें मिनट में गोल किये। उनके अलावा मनप्रीत सिंह (24 ), नीलकंठ शर्मा (39 ), मनदीप सिंह (56 ) और रूपिंदरपाल सिंह (59 ) ने एक एक गोल किया। 

भारत ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और लगातार हमले करके स्पेन की रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा। इसके बावजूद भारतीय टीम पहले क्वार्टर में गोल करने या पेनल्टी कार्नर हासिल नहीं कर पायी। मैच का पहला पेनल्टी कार्नर पहले क्वार्टर के आखिरी क्षणों में स्पेन को मिला था लेकिन गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने भारत पर आया खतरा टाल दिया था। 

इसे भी पढ़ें: गुरजीत के शानदार गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हराया

भारत ने दूसरे क्वार्टर में अच्छे प्रयास किये लेकिन स्पेन के गोलकीपर क्विको कोर्टेस ने अच्छे बचाव किये। आखिर में 24वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह गोल करने में सफल रहे। चार मिनट बाद हरमनप्रीत ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बढ़त दोगुनी कर दी। स्पेन ने हालांकि जवाबी हमला किया और मध्यांतर से पहले गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। 

तीसरे क्वार्टर के शुरू से ही भारतीय टीम आक्रामक हो गयी। भारत को तुरंत ही पेनल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला। मिडफील्डर नीलकंठ शर्मा ने 39 मिनट में बेहतरीन गोल दागकर तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक स्कोर 4-1 कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, रानी ने संभाली कप्तानी

भारत ने आखिरी क्वार्टर में भी मैच पर नियंत्रण रखा और स्पेन को कोई मौका नहीं दिया। पूरे खेल के दौरान भारत आक्रमण करता रहा। मनदीप ने 56चें मिनट में टीम की तरफ से पांचवां गोल किया जबकि रूपिंदरपाल सिंह ने आखिरी क्षणों में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया। बेल्जियम दौरे के तीसरे मैच में भारतीय टीम रविवार को फिर से स्पेन से भिड़ेगी। 

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल