सिंगापुर में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में भारतीय नागरिक को 14 साल की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2025

सिंगापुर में 11 साल की बच्ची का दो बार यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में बृहस्पतिवार को भारतीय नागरिक को 14 साल से अधिक कीसजा सुनाई गई। सिंगापुर उच्च न्यायालय ने भारतीय नागरिक को सजा सुनाई।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सेल्वासेकरन को अदालत ने सात जुलाई को दोषी करार दिया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान सेल्वासेकरन ने खुद अपना पक्ष रखा। उसे सजा 30 जुलाई को सुनाई गई लेकिन उसने खुद को बेगुनाह बताया और कहा कि वह अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील करेगा।

अपील लंबित रहने तक 80,000 सिंगापुर डॉलर में जमानत मिलने के बाद सेल्वासेकरन ने अपनी जमानत की शर्तों में ढील देने का न्यायाधीश से अनुरोध किया। न्यायाधीश ऐडन जू ने हालांकि उसके उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया जिसमें उसने अपना इलेक्ट्रॉनिक टैग (आमतौर पर दोषी व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पैर पर लगाया जाता है) हटाने और पुलिस छावनी परिसर में नियमित जांच से छूट देने की मांग की थी।

मामले के अनुसार ये अपराध 28 अक्टूबर 2021 को शाम लगभग चार बजकर 50मिनट से पांच बजकर पांच मिनट के बीच सिंगापुर के पश्चिमी तट पर जुरोंग वेस्ट स्थित उसकी (दोषी व्यक्ति) एक दुकान पर तब किए गए जब बच्ची उसकी दुकान पर आई थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी