Sarkari Naukari: न करें देर! IOCL में 523 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख कल, जल्द अप्लाई करें

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 10, 2025

सरकारी नौकरी का सपना हर एक युवाओं का होता है। सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। दरअसल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। इस भर्ती की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पॉर्टल पर जाकर फॉर्म को भर सकते हैं। आइए आपको बाकी जानकारी भी विस्तार से बताते हैं।

- ट्रेड अप्रेंटिस : 10वीं, 12वीं आईटीआई की डिग्री

- टेक्नीशियन अप्रेंटिस : संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा

- ग्रेजुएट अप्रेंटिस : डिग्री, बीए, बी.कॉम, बी.एससी, बीबीए, ग्रेजुएट

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम एज 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी (एनसीएल) 03 वर्ष की छूट मिली है। वहीं एससी/एसटी 05 वर्ष की छूट मिली है। इसके अलावा, पीडब्ल्यूबीडी (यूआर) 10 वर्ष की छूट और पीडब्ल्यूबीडी (ओबीसी-एनसीएल) 13 वर्ष की छूट है। जबकि पीडब्ल्यूबीडी (एससी/एसटी) 15 वर्ष की छूट दी गई है।

 

चयन प्रक्रिया

- मेरिट के बेसिस पर

- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

- मेडिकल एग्जाम

क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए

- इस भर्ती के लिए डेट ऑफ बर्थ के रूप में संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं/ एसएसएलसी/ मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट होना जरुरी है।

- इसके साथ ही कैंडीडेट के पास जाति प्रमाण पत्र जरुर हो।

- जाति वैधता प्रमाण पत्र ( महाराष्ट्र राज्य के लिए लागू है)

- इसके अलावा, पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र होना चाहिए, यदि आपके पास हो।

- नवीनतम ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)। पैन कार्ड और आधार कार्ड चाहिए।

- कलर पासपोर्ट साइज की फोटो होना चाहिए।

- ब्लू पेन से सिग्नेचर करें।

कैसे करें आवेदन

- इसके लिए सबसे पहले आप IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।

- अब आप होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।

- इसके साथ ही एक नया पेज खुलेगा जहां आपको रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा।

- अब आप लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

- NATS/NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करने के बाद इंडियन ऑइल पाइपलाइन पोर्टल plapps.indianoilpipelines.in पर जाकर एप्लिकेशन प्रोसेस पूरी करें।

- अब आप फॉर्म सब्मिट करें। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार