शरण और संचेती को अपने खर्च पर भेजेगा भारतीय ओलंपिक संघ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2018

नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने एशियाई खेलों में दल प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह और उप प्रमुख राजकुमार संचेती को अपने खर्च पर भेजने का फैसला किया है क्योकि खेल मंत्रालय ने दल में संचेती की मौजूदगी पर सवाल उठाये थे। आईओए ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख शरण को दल प्रमुख और संचेती, कर्नल सत्यव्रत शेरोन, बलबीर सिंह कुशवाहा और देव कुमार सिंह को उप प्रमुख बनाया है।

समझा जाता है कि खेल मंत्रालय ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के कार्यकारी निदेशक संचेती को शामिल करने पर नाराजगी जताई थी चूंकि मुख्य सर्तकता आयुक्त ने 2010 राष्ट्रमंडल खेल भ्रष्टाचार मामले के तहत आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में 2013 में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। संचेती 2010 राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति में संयुक्त महानिदेशक थे।

 

आईओए सचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘‘हमने विभिन्न महासंघों से 202 अधिकारियों की सूची खेल मंत्रालय को मंजूरी के लिये दी थी जिसमें दल प्रमुख और चार उप प्रमुख थे। उन्हें खेल मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली लिहाजा हम उन्हें अपने खर्च पर भेज रहे हैं।’’ संचेती के उप प्रमुख के तौर पर शामिल होने पर मेहता ने कहा ,‘‘ हमने संचेती को लिखित में देने को कहा था कि मामला क्या है और उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ कोई मामला या जांच नहीं चल रही है।’’

 

एक अन्य आईओए अधिकारी ने कहा, ‘‘संचेती गुवाहाटी में 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में साइ डीजी के सलाहकार थे । वह गोवा में लुसोफोनिया खेलों से भी जुड़े थे और हाल ही में खेलो इंडिया खेलों से जुड़े रहे। पता नहीं अब अचानक उनसे क्या समस्या हो गई।’’

 

प्रमुख खबरें

जब Modi के मन में MP है और एमपी के मन में मोदी हैं तब BJP इतनी टेंशन में क्यों है?

चुनावी प्रचार बिगड़ी तेजस्वी यादव की तबीयत, सुरक्षाकर्मी ने सहारा देकर स्टेज से उतारा, बोले- बेरोजगार युवाओं की तकलीफ़ के आगे यह कुछ भी नहीं

Rohit Vemula की मां ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय की मांग की

भारत के विरुद्ध अमेरिकी एजेंसियों समेत पश्चिमी देशों की फितरत पर दमदार पलटवार की है जरूरत, अन्यथा नहीं चेतेंगे