Singapore में भारतीय मूल के मादक पदार्थ तस्कर को फांसी, भांग की तस्करी के आरोप में मिली सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2023

सिंगापुर। भारतीय मूल के एक मादक पदार्थ तस्कर को बुधवार को फांसी दे दी गई। अदालत ने सजा माफ करने के लिए दोषी तस्कर की ओर से आखिरी समय में दाखिल अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी थी। थंगाराजू सुपैय्या (46) को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने अक्टूबर 2018 में मादक पदार्थ की तस्करी की साजिश रचने के लिए एक साथी को उकसाने के मामले में दोषी ठहराया गया था। यह साजिश उसे एक किलोग्राम भांग की आपूर्ति से जुड़ी थी, जो औषधीय पदार्थों का दुरुपयोग अधिनियम के तहत एक अपराध है। सुपैय्या को 2014 में मादक पदार्थ का सेवन करने और जांच के लिए न पहुंचने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

इसे भी पढ़ें: King Charles coronation: प्रिंस हैरी और विलियम में दिखेंगी दूरियां, नहीं होगी आपस में कोई बात

ब्रैंसन ने एक ब्लॉग पोस्ट में दावा किया था कि सुपैय्या की दोषसिद्ध मानकों के अनुरूप नहीं है और “सिंगापुर एक बेगुनाह इंसान को मारने जा रहा है।” हालांकि, सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने ब्रैंसन की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए मंगलवार को कहा था कि मौत की सजा पाने वाले सिंगापुर के एक व्यक्ति के संबंध में ब्रैंसन की राय देश के न्यायाधीशों और आपराधिक न्याय प्रणाली का ‘अपमान’ है।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल