King Charles coronation: प्रिंस हैरी और विलियम में दिखेंगी दूरियां, नहीं होगी आपस में कोई बात

Prince Harry
Creative Common
अभिनय आकाश । Apr 26 2023 2:17PM

प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम, किंग चार्ल्स राज्याभिषेक कार्यक्रम के दौरान आपस में एक शब्द का भी आदान-प्रदान नहीं करेंगे।

 900 से अधिक वर्षों से चली आ रही परंपरा में आगामी 6 मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में चार्ल्स की औपचारिक ताजपोशी के साथ तीन दिनों के कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। एक शाही टिप्पणीकार ने दावा किया कि प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम, किंग चार्ल्स राज्याभिषेक कार्यक्रम के दौरान आपस में एक शब्द का भी आदान-प्रदान नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया है कि दोनों भाइयों के बीच का रिश्ता अपने खराब दौर से गुजर रहा है। प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट के खिलाफ प्रिंस हैरी द्वारा अपने सभी संस्मरण 'स्पेयर' में किए गए कई दावों के बाद भाइयों के बीच तनाव बढ़ गया। 

इसे भी पढ़ें: King Charles III के राज्याभिषेक से दो हफ्ते पहले चौंकाने वाला सर्वे आया सामने, ब्रिटेन के 38% युवा राजशाही को पसंद नहीं करते

अपने पिता के राज्याभिषेक पर  प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम रहस्योद्घाटन के बाद पहली बार आमने-सामने आएंगे। हालांकि प्रिंस हैरी अपनी पत्नी मेघन मार्कल के बिना अकेले राज्याभिषेक में शामिल होंगे। न्यूज कॉर्प के स्तंभकार एंजेला मोलार्ड ने स्काई न्यूज को बताया कि विलियम और हैरी के बीच का रिश्ता अपने बदतर दौर से गुजर रहा है। राज्याभिषेक के दौरान वे वेस्टमिंस्टर एब्बे में किस पोजीशन में होंगे, इस बारे में बहुत सोचा गया है। मोलार्ड का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि हम उन्हें एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए देखेंगे। वास्तव में, मुझे नहीं लगता कि वे उस दिन एक शब्द का आदान-प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: King Charles coronation: मुस्लिम, हिंदू, सिख और यहूदी, ब्रिटिश सम्राट की ताजपोशी में गैर-ईसाई लोगों की पहली भागीदारी

स्तंभकार ने यह भी कहा कि प्रिंस हैरी ने अपने संस्मरण में "अपने जीवन के सभी सबसे व्यक्तिगत क्षेत्रों में अपने भाई की आलोचना की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़