भारतीय मूल की गीता सभरवाल थाईलैंड में संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट कॉर्डिनेटर नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2020

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय मूल की गीता सभरवाल को थाईलैंड में अपनी ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर’ नियुक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र का ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर’ किसी भी देश में उसके मिशन का प्रमुख दूत होता है। वह 2030 का एजेंडा लागू करने में देशों को दिए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र के समर्थन का समन्वय करने के साथ साथ ‘यूएन कंट्री टीम’ का नेतृत्व करता है।

इसे भी पढ़ें: हमें कश्मीर पर भारत के रुख को लेकर कोई शंका नहीं है : रूसी राजदूत

 

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत की गीता सभरवाल को थाईलैंड में संयुक्त राष्ट्र का ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर’ नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति मेजबान देश की मंजूरी के साथ की गई है।’’ सभरवाल के पास मालदीव सहित पांच एशियाई देशों में विकास, शांति, शासन और सामाजिक नीति निर्माण का 25 साल का अनुभव है। उन्होंने श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र के शांति और विकास सलाहकार के रूप में लगभग सात सात तक सेवा दी है। 

 

 

 

प्रमुख खबरें

Mutual Fund कंपनियों में संदिग्ध लेनदेन रोकने के लिए संस्थागत व्यवस्था का गठन होः SEBI

गैग ऑर्डर का उल्लंघन करना पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप पर 8000 डॉलर का जुर्माना

Rahu And Jupiter Conjunction: गुरु-राहु की युति से कुंडली में बनता है विनाशकारी योग, जीवन में आते हैं कई बदलाव

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर डीके शिवकुमार ने अमित शाह पर बोला हमला, कहा- अभी भी जेडीएस के साथ गठबंधन में क्यों?