सिंगापुर में भारतीय मूल को पटाखे जलाने पर 3 हफ्ते की जेल, लगा 2 लाख का जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2019

सिंगापुर। सिंगापुर में दिवाली पर खतरनाक आतिशबाजी करने को लेकर भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर मंगलवार को 3,000 सिंगापुरी डॉलर जुर्माना लगाया गया। मीडिया में आई एक खबर में यह बताया गया है। उप सरकारी वकील एमिली कोह ने बताया कि भंडार प्रबंधक (स्टोर मैनेजर) के रूप में काम करने वाले शिवश्रवणन सुपैया मुरूगन (43) ने हैप्पी बूम पटाखों का एक डिब्बा खरीदा था, जिसे उन्होंने लिटिल इंडिया क्षेत्र में दिवाली मनाने के लिए कथित तौर पर जलाया।

खतरनाक पटाखे जलाने के एक आरोप में उन्हें दोषी ठहराया गया। अदालत को बताया गया कि आरोपी दिवाली की शाम पेराक रोड स्थित लेडी ड्रीम क्लब काम करने गया था। 26 अक्टूबर को रात साढ़े आठ बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक वह दोस्तों के साथ कई अन्य क्लबों में गया। मद्रास स्ट्रीट पर मोहीकेंस क्लब के पास उसने पटाखे जलाने का फैसला किया क्योंकि उसने सोचा कि वहां आसपास कोई कैमरा नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग की सुनवाई अहम चरण में पहुंची

आरोप है कि उसने मद्रास स्ट्रीट पर एक टी प्वाइंट पर पटाखे जलाए। आतिशबाजी देख कर लिटिल इंडिया में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे जानमाल को कोई नुकसान नहीं पाया गया। शिवश्रवणन ने दो किस्तों में जुर्माना अदा करने का अनुरोध किया था। खतरनाक आतिशबाजी करने का पहली बार अपराध करने वाले के लिए दो साल तक की सजा और 2000 से लेकर 10000 डॉलर तक का जुर्माना, या दोनों दंड का प्रावधान है। 

ट्रंप के महाभियोग से लेकर हंगकांग प्रदर्शन, कुछ ऐसा रहा विश्व 2019-

प्रमुख खबरें

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

Shubman Gill में कप्तानी का सही विजन, Virat Kohli ने West Indies ODI से पहले की तारीफ

Vastu Dosh Remedies: घर में Negative Energy और Vastu Dosh खत्म करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Jan Suraaj की Delhi में एंट्री की तैयारी, Prashant Kishor को सौंपा जाएगा प्रस्ताव