सिंगापुर में बेटों की जान खतरे में डालने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति पर जुर्माना और ड्राइविंग प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

(गुरदीप सिंह) सिंगापुर, 29 जुलाई भारतीय मूल के एक सिंगापुरी नागरिक पर अदालत ने अपने दो नाबालिग बेटों का जीवन खतरे में डालने के लिए 5,000 सिंगापुर डॉलर (3,870 अमेरिकी डॉलर) का बुधवार को जुर्माना लगाया और छह महीने के लिए वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया। अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में 40 वर्षीय प्रेम अनन सुगुनाकुमार को पोर्श कार चलाते हुए और उनके दो बेटों को कार के बूट (डिक्की) पर बैठे हुए देखा जा सकता है। चैनल न्यूज एशिया (सीएनए) की खबर के अनुसार सुगुनाकुमार की पत्नी ने यह वीडियो बनाया था जिसे बाद में उन्होंने टिकटॉक पर अपलोड कर दिया।

इस घटना के समय उनके बेटों की उम्र क्रमश: आठ और सात वर्ष थी। खबर के अनुसार इस पूरी घटना को विपरीत दिशा से आ रहे एक चालक ने भी देखा जिसने इसकी सूचना पुलिस को दी। अभियोजक ने कहा कि संयोगवश बच्चों को कोई चोट नहीं लगी।

अभियोजन पक्ष ने 2004 से 2020 के बीच सुगुनाकुमार द्वारा किए गए 15 से अधिक यातायात उल्लंघनों की सूची भी अदालत में पढ़कर सुनाई, जिनमें तेज गति से वाहन चलाना, लापरवाहीपूर्ण तरीके से गाड़ी चलाना और अनधिकृत पार्किंग शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक