khalistani सांप उठा रहे हैं अपना फन, कनाडा में विवादित पोस्टरों पर भारतीय मूल के सांसद ने दी कुछ इस अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2023

कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्य ने खालिस्तानी समर्थक पोस्टरों की कड़ी आलोचना की है। भड़काऊ संदेश की निंदा करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि हमारे पिछवाड़े में सांप अपना सिर उठा रहे हैं और फुंफकार रहे हैं। कर्नाटक से आने वाले लिबरल पार्टी के राजनेता आर्य ने पोस्टरों पर भारतीय राजनयिकों का प्रतिनिधित्व करने की निंदा की और कहा कि कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा खतरा बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: San Francisco में भारतीय मिशन में आगजनी और Canada में Khalistan Freedom Rally से बढ़ा तनाव

इससे पूरे भारत में आक्रोश फैल गया, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेतावनी दी कि अगर खालिस्तानी तत्वों को जगह दी गई तो भारत और कनाडा के बीच संबंध प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे साझेदार देशों से संपर्क किया है और उनसे खालिस्तानी समूहों को जगह नहीं देने का अनुरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे देशों के बीच संबंधों पर असर पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

हॉकी में भारत की बेटियों का डंका! New Zealand को रौंदकर जीता Nations Cup, Pro-League में जगह पक्की

Vaibhav Sooryavanshi की सुनामी में उड़ी Sri Lanka, World Record के साथ India A ने जीती ट्रॉफी

Delhi में आत्मनिर्भरता की नई सुबह, Yoga Day पर Seva Bharti ने 5000 लोगों के लिए खोले 301 सेवा केंद्र

NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने