Google Year in Search 2022: इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया? जानने के लिए पढ़ें

By एकता | Dec 08, 2022

दिसंबर के महीने का पहला हफ्ता बीत गया है। तीन हफ्ते बाद साल 2022 भी खत्म हो जाएगा। साल 2022 को खत्म होने में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है, ऐसे में इन 365 दिनों में पीछे मुड़कर ट्रेंड्स देखने का समय आ गया है। हर साल के अंत में गूगल अपने वेब पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक की लिस्ट जारी करती है। इस साल भी गूगल ने ये लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई चौकाने वाले टॉपिक दिए गए हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होने वाली है।

भारतीयों की ट्रेंडिंग खोजों में, इंडियन प्रीमियर लीग पहले स्थान पर था। दूसरे पर को-विन ऐप, तीसरे पर FIFA विश्व कप, चौथे और पांचवें नंबर पर एशिया और पुरुषों का ICC T20 विश्व कप था। महिला क्रिकेट विश्व कप भी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। इसके अलावा बात करें फीफा की तो वह भले ही हाल ही में शुरू हुआ लेकिन बावजूद इसके वह भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टॉपिक बना गया है। ब्रह्मास्त्र और केजीएफ ये दो भारतीय फिल्में गूगल के टॉप ट्रेंड में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Viral Video । बिना माचिस के हवन कुंड में जलाई आग, पंडित का चमत्कारी कारनामा देख हैरान रह गए लोग

भारत में ट्रेंडिंग खोजों में, रेसिपी की श्रेणी में पनीर पसंदा सबसे ज्यादा सर्च की गयी। इस सब्जी की रेसिपी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड के टॉप ट्रेंड में शामिल है। इंडियन यूजर्स ने इन सबके अलावा सरकारी योजनाओं, अग्निपथ योजना, कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र के बारे में भी सर्च किया। "वर्डल कैसे खेलते हैं" ये भी टॉप की दस सर्च में शामिल है।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत