यात्री कृपया ध्यान दें, गर्मियों में 380 विशेष ट्रेनें 6,369 फेरे लगाएंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2023

नयी दिल्ली। इस साल गर्मियों के मौसम में पटना, नई दिल्ली, विशाखापत्तनम और मुंबई जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए 380 विशेष ट्रेनें 6,369 फेरे लगाएंगी। रेल मंत्रालय ने जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस साल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 1,770 अधिक फेरे लगा रही हैं। पिछले साल 348 विशेष ट्रेनों ने 4,599 फेरे लगाये थे। 

इसे भी पढ़ें: 'देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा', ओडिशा में कई परियोजनाओं का शिलान्यास कर बोले PM Modi

मंत्रालय ने कहा कि पिछली गर्मियों के दौरान जहां प्रत्येक ट्रेन ने औसतन 13.2 फेरे लगाये थे, वहीं इस साल यह आंकड़ा 16.8 रहेगा। इस वर्ष जिन प्रमुख मार्गों पर यह विशेष ट्रेनें परिचालित की जाएंगी, उनमें पटना-सिकंदराबाद, पटना-यशवंतपुर, बरौनी-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-पटना, नई दिल्ली-कटरा, चंडीगढ़-गोरखपुर, आनंद विहार-पटना, विशाखापत्तनम-पुरी-हावड़ा, मुंबई-पटना और मुंबई-गोरखपुर शामिल हैं। कुल मिलाकर, 6,369 फेरे लगाने वाली इन 380 विशेष ट्रेनों में 25,794 सामान्य डिब्बे और 55,243 शयनयान श्रेणी के डिब्बे हैं।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!

खरमास में करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और बाधाएं

Kerala पर DK Shivakumar के बयान से भड़की BJP, पूछा- क्या प्रियंका गांधी सहमत हैं?

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश