'देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा', ओडिशा में कई परियोजनाओं का शिलान्यास कर बोले PM Modi

MOdi odisha VC
ANI
अंकित सिंह । May 18 2023 1:18PM

मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि इस विकास में हर राज्य की भागीदारी है, देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा। उन्होंने कहा कि ये समय आजादी के अमृतकाल का समय है, भारत की एकता को और मजबूत करने का समय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा को कई रेलवे परियोजनाओं का तोहफा गिया है। मोदी ने वर्चुअली पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी और कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है। वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत और आकांक्षीय भारतीय दोनों का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब वंदे भारत एक स्थान से दूसरे स्थान से गुजरती है तो उसमें भारत की गति और भारत की प्रगति दिखाई देती है। अब कोलकाता से पूरी जाना हो या पूरी से कोलकाता ये यात्रा केवल साढ़े 6 घंटे की हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: International Museum Expo 2023 का PM Modi ने किया उद्घाटन, बोले- हम धरोहरों को कर रहे संरक्षित

मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि इस विकास में हर राज्य की भागीदारी है, देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा। उन्होंने कहा कि ये समय आजादी के अमृतकाल का समय है, भारत की एकता को और मजबूत करने का समय है। जिनती ज्यादा एकता होगी, भारत का सामूहिक सामर्थ्य उतना ही ज्यादा शिखर पर पहुंचेगा। मेदी ने कहा कि 'वंदे भारत ट्रेनें' इस भावना का भी प्रतिबिंब हैं। इस अमृतकाल में वंदे भारत ट्रेनें विकास का इंजन भी बन रही हैं और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को भी आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने में पहुंचा भी रहा है। ये वंदे भारत ट्रेन, भारत ने अपने बलबूते ही बनाई है।

इसे भी पढ़ें: क्वाड बैठक रद्द होने के बाद PM Narendra Modi के आस्ट्रेलिया दौरे में कोई बदलाव नहीं, यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कोरोना जैसी महामारी की स्वदेशी वैक्सीन तैयार करके भी दुनिया को चौंका दिया था। इन सब प्रयासों में समान बात ये है कि ये सारी सुविधाएं किसी एक शहर या राज्य तक सीमित नहीं रहीं बल्कि सबके पास तेजी से पहुंचीं। उन्होंने कहा कि हमारी 'वंदे भारत ट्रेनें' भी अब उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक देश के हर किनारे को स्पर्श करती हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जहां आधारभूत संरचना का विकास होता है, वहां लोगों का विकास भी तेजी से होता है। आधारभूत संरचना से लोगों का सिर्फ जीवन ही आसान नहीं होता बल्कि ये समाज को भी सशक्त करता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़