Indian Railways: अब आपको ऑनलाइन मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट, मोबाइल से कर सकते हैं बुक

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 20, 2022

भारतीय रेलवे से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोग ट्रेन का सहारा लेते हैं। ट्रेन से यात्रा करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रेल से यात्रा करने वालों की बढ़ती संख्या और टिकट विंडो पर बुकिंग की लाइन को देखते हुए रेलवे ने अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग का सिस्टम शुरू किया है।

 

रेलवे की इस पहल से सफर करने वालों को भीड़ से कम से कम जाना पड़ेगा और यात्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टिकट और अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल एप UTS लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से यात्री आसानी से टिकट बुकिंग कर सकते हैं। 

 

इस तरह बुक करे टिकट

रेलवे की तरफ से शुरू किए गए अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम (UTS) मोबाइल एप से आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें आप डिजिटल तरीके से पैसे का भी भुगतान कर सकते हैं। आपके पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड नहीं है तो गूगल पे, पेटीएम आदि से भी पैसे का भुगतान कर सकते हैं।

रखिए इन बातों का ध्यान

 आप ऑनलाइन जर्नल और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं।

 रेलवे लाइन से 20 मीटर की दूरी होने पर अनारक्षित टिकट की बुकिंग भी की जा सकती है।

 ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने के बाद आप UTS एप से बुकिंग नहीं कर पाएंगे।

 प्लेटफॉर्म का टिकट भी आप स्टेशन से 20 मीटर की दूरी पर ही बुक कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट