By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
मुंबई, 28 जुलाई रुपया शुरुआती कारोबार में 35 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.64 पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मंगलवार को भी रुपये में तेजी का सिलसिला जारी रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।
इससे पहले शुक्रवार को भी इसमें 20 पैसे की मजबूती आई थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.31 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 14.66 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,850.44 अंक पर और एनएसई निफ्टी 27.10 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 24,023.45 अंक पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.10 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,688.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।