शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 96.25 के स्तर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 96.25 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और अमेरिका तथा ईरान की ओर से पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत मिलने के बाद वैश्विक बाजारों में बने सकारात्मक रुख से रुपये को बल मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक भी ऊंचे स्तर से नीचे आया, जबकि घरेलू शेयर बाजार में मजबूत लिवाली का रुख देखने को मिला, जिससे स्थानीय मुद्रा को और मजबूती मिली।

रुपया शुक्रवार को निचले स्तर से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 96.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.04 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 4.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 96.51 पर पहुंचा

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 3,892.77 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

प्रमुख खबरें

PwC India और PwC US बनाएंगे 40000 कर्मचारियों वाली नई जॉइंट यूनिट

BJP सरकार मनमाने ढंग से काम कर विपक्ष पर लगा रही झूठे मुकदमे: Akhilesh Yadav

Indonesia में Java Sea के भीतर नौका पलटने से 130 लोग लापता, राहत कार्य तेज

Share Market में कम होगा अचानक उतार-चढ़ाव, SEBI के नए ट्रेडिंग नियमों से मिलेगी स्थिरता