घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूत होकर 95.63 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

मुंबई, 30 जुलाई रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूत होकर 95.63 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को यथावत रखने के बाद डॉलर सूचकांक में मजबूती के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही।

इससे पहले मंगलवार को यह 17 पैसे की बढ़त के साथ 95.82 प्रति डॉलर पर रहा था। उससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में इसमें कुल 74 पैसे की मजबूती आई थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.79 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 44.77 अंक यानी 0.06 प्रतिशत चढ़कर 77,699.37 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 21.65 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,270.20 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,981.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Delhi Shahbad Dairy: ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने सड़क जाम कर मांगा न्याय

US Open Men Singles Final में Alexander Zverev और Ben Shelton के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

14 सितंबर को संविधान सभा ने हिंदी को दिया था आधिकारिक दर्जा, जानें इतिहास की घटनाएं

South Africa ने Namibia को 8 विकेट से हराकर ODI Series पर 3-0 से कब्जा किया