भारतीय शटलर साइना नेहवाल घुटने की सर्जरी करायेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2016

मुंबई। रियो ओलंपिक खेलों से शुरूआती दौर में बाहर होने वाली भारतीय शटलर साइना नेहवाल घुटने की सर्जरी करायेगी। वर्ष 2012 लंदन खेलों की कांस्य पदकधारी साइना ने शहर के अस्पताल में सर्जरी के समय की घोषणा करते हुए अपने ‘प्रीस्क्रीपशन पेज’ की फोटो भी ट्वीट की।

 

साइना ने ट्वीट किया, ''शनिवार सुबह छह बजे सर्जरी होगी, दोस्तों प्लीज मेरे लिये प्रार्थना कीजिये।’’ साइना ग्रुप चरण के दूसरे मैच में यूक्रेन की मारीजा उलीटीना से सीधे गेम में हार गयी थी। बाद में उसने खुलासा किया था कि उसके घुटने में सूजन थी।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम