सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2020-21 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 148.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई सर्वे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2020-21 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 148.3 अरब डॉलर रहा।निर्यात में भारतीय कंपनियों से संबद्ध विदेशी इकाइयों की सेवाएं शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सोमवार को जारी सर्वे से यह जानकारी मिली।

विदेशी संबद्ध इकाइयों की वाणिज्यिक मौजूदगी के जरिये सॉफ्टवेयर निर्यात 2020-21 में 14.6 अरब डॉलर रहा।इस मामले में सबसे बड़ा गंतव्य अमेरिका है। आरबीआई के अनुसार भारतीय कंपनियों की संबद्ध विदेशी इकाइयों समेत कुल सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2020-21 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 148.3 अरब डॉलर रहा। कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में कंप्यूटर सेवाओं और आईटी संबद्ध सेवाओं की हिस्सेदारी क्रमश: 65.3 प्रतिशत और 34.7 प्रतिशत रही।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संबद्ध सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात में बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटर्सोसिंग) सेवाओं का दबदबा रहा। केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘सॉफ्टवेयर निर्यात के लिये 54.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्रमुख गंतव्य अमेरिका रहा। यूरोप की हिस्सेदारी 30.1प्रतिशत रही। इसमें करीब आधी हिस्सेदारी ब्रिटेन की थी।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप