By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026
मुंबई, 30 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली, विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को समर्थन मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75.71 अंक चढ़कर 77,726.62 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 26.90 अंक की बढ़त के साथ 24,275.85 अंक पर रहा।
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,981.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 1.16 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे।