गौरवशाली पल, भारतीय छात्रों ने जीता NASA ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

वाशिंगटन।पंजाब और तमिलनाडु के दो भारतीय छात्र समूहों ने ‘नासा 2022 ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज’ नामक प्रतियोगिता में जीत हासिल की। एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) ने29 अप्रैल को एक ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में इसकी घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा : अमित शाह ने मुख्यमंत्री बोम्मई से कहा

प्रतियोगिता में 58 कॉलेज और 33 उच्च विद्यालय (हाईस्कूल) की 91 टीम ने हिस्सा लिया था। इस बार अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के समूह को एक मानवचलित रोवर का डिजाइन तैयार करने को कहा गया था, जो सौर तंत्र में पाए जाने वाले चट्टानी पिंड (रॉकी बॉडी) तक पहुंच सके। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब के डिसेंट चिल्ड्रन मॉडल प्रेसीडेंसी स्कूल के छात्रों ने ‘हाई स्कूल डिवीजन’ में एसटीईएम एंगेजमेंट पुरस्कार जीता। तमिलनाडु के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम को सोशल मीडिया अवार्ड में कॉलेज/विश्वविद्यालय श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा