Indian Surfing Team Coach Samai Reboul Eyes 2028 Los Angeles Olympics

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 17, 2026

भारत के फ्रांसीसी सर्फिंग कोच समाई रेबूल का मानना है कि एशियाई खेलों में सर्फिंग में भारत के ऐतिहासिक पदार्पण को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के सर्वोच्च लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जाना चाहिए। पूर्व सर्फर और प्रशिक्षित कोच रेबूल 2024 से भारतीय राष्ट्रीय टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह आगामी आइची-नागोया एशियाई खेलों की तैयारी के लिए महाबलीपुरम में चार सदस्यीय भारतीय टीम को प्रशिक्षण दे रहे हैं जहां सर्फिंग खेल पहली बार एशियाई खेलों का हिस्सा होगा।

रेबूल ने साइ मीडिया से कहा, ‘‘ओलंपिक निश्चित रूप से दीर्घकालिक लक्ष्य का हिस्सा है लेकिन वहां पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण उद्देश्य कम उम्र से भारतीय सर्फरों के विकास के लिए व्यावहारिक रास्ते तैयार करना और उन्हें अंततः उच्चतम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। 2026 एशियाई खेल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हमें 2028 ओलंपिक और उसके आगे के लिए तैयारी करनी होगी। मेरे लिए सफलता का मतलब होगा कि भारतीय सर्फर नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें, उन्हें जरूरी सहयोग के साथ यात्रा करने का अवसर मिले, वे पेशेवर प्रतियोगिताओं को समझें और बड़ी स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने में सक्षम हों।’’ रेबूल ने कहा, ‘‘अगर हम यह व्यवस्था सही तरीके से तैयार कर पाते हैं तो ओलंपिक क्वालीफिकेशन किसी एक बार के उद्देश्य के बजाय मजबूत प्रणाली का स्वाभाविक परिणाम होगा।’’ रेबूल (41 वर्ष) पुडुचेरी के ऑरोविले में रहते हैं और अपनी जिंदगी का आधे से अधिक समय भारत में बिता चुके हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय कोच की भूमिका संभालने से पहले एक प्रशिक्षक के रूप में काम किया और एक दशक से अधिक समय तक कलियालय सर्फ स्कूल का प्रबंधन किया। उन्होंने मालदीव में एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाने में मार्गदर्शन किया और इसके बाद राष्ट्रीय चयन शिविरों तथा टीम की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाली।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh ने वाराणसी से Vadnagar तक बाइक यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Samsung Galaxy S26 FE में मिला One UI 9 का दम, कैमरा से बैटरी तक जानें पूरी डिटेल

KTM 160 Duke vs Yamaha MT-15 V2: 2 लाख से कम में कौन सी बाइक है बेस्ट?

Lucknow में मोबाइल की किस्त न चुकाने पर युवक को बंधक बनाकर खून निकाला, दो गिरफ्तार