भारतीय व्यापारियों की Lipulekh दर्रे के जरिये China के साथ सीमा व्यापार फिर शुरू करने की मांग

By Prabhasakshi News Desk | Jun 10, 2024

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ जिले में लिपुलेख दर्रे के जरिये चीन के साथ 1992 से सीमा व्यापार कर रहे भारतीय व्यापारियों ने केंद्र सरकार से इस मार्ग से सीमा व्यापार फिर से शुरू करने का मुद्दा चीन के समक्ष उठाने का अनुरोध किया है। वर्ष 2019 में कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद इस व्यापार मार्ग अचानक बंद कर दिया गया था, जिससे भारतीय व्यापारियों को तिब्बत के तकलाकोट मार्ट से अपने ऊनी उत्पादों को छोड़कर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। दाराचुला में सीमावर्ती व्यापारियों के एक संगठन ने कहा कि पांच साल बीत चुके हैं लेकिन मार्ग नहीं खोला गया है। 

रोंगकाली ने कहा, ‘‘ हमने अभी तक भारत सरकार को 22 आवेदन भेजे हैं, जिनमें लिपुलेख दर्रे के जरिये व्यापार मार्ग को फिर से खोलने के मामले को चीनी अधिकारियों के समक्ष उठाने का अनुरोध किया गया है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।’’ रोंगकाली के अनुसार, अकेले दाराचुला के भारतीय आदिवासी व्यापारियों ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद 2019 में सीमा व्यापार बंद होने के समय तिब्बत के तकलाकोट मार्ट में 15 लाख रुपये मूल्य की व्यापारिक वस्तुएं छोड़ दी थीं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें कोई जानकारी नहीं है कि हमारा माल सुरक्षित है या सड़ने की स्थिति में है। 

व्यापार बंद होने के समय उन्हें ‘प्लाईवुड कवर’ में रखा गया था।’’ उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से 450 से अधिक भारतीय आदिवासी व्यापारियों का माल वहां पड़ा हुआ है। रोंगकाली ने कहा कि चीन ने वर्ष 2022 में घोषणा की थी कि वह नेपाल के साथ सड़क और संचार सम्पर्क का पुनर्गठन करने के लिए ट्रांस हिमालयन बहुआयामी संपर्क का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि चीन ने भारत-चीन सीमा पर हमारे मार्गों को खोलने की अनुमति नहीं दी है, इसलिए हमें आशंका है कि तकलाकोट के गक्खू कस्बे में भारतीय व्यापारियों के लिए बनाया गया मार्ट नेपाली व्यापारियों को सौंपा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

PSL में खेल रहे David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

चीन के Nostradamus की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order

Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit

Badminton Asia में बड़ी तकनीकी चूक, बिना Hawk-Eye के खेलने पर HS Prannoy ने उठाए गंभीर सवाल