चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों ने अभूतपूर्व कार्य किया: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

बरहरा (बिहार)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ जारी गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने ‘अभूतपूर्व कार्य’ किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की कोई ताकत भारत की इंच जमीन भी नहीं हथिया सकती। यहां एक चुनावी रैली में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वे भारतीय सेना की ओर से कार्रवाई का परिचालनात्मक ब्यौरा नहीं दे सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें जवानों की वीरता के बारे में जानकारी मिलेगी तब वे न केवल तालियां बजायेंगे बल्कि खुशी से उछल पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर जो कुछ हुआ, वह सभी को मालूम है। सिंह ने कहा कि चीन ने भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की। कौन सी वह रेजिमेंट थी... वहां बिहार रेजिमेंट के जवानों ने बलिदान देकर भारत की आन, बान और शान की रक्षा की। उन्होंने कहा कि बिहार रेजिमेंट के जवानों ने बलिदान दिया। सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता और अभूतपूर्व कार्य के लिये खड़े होकर उनका अभिवादन करें। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भारत के रक्षा मंत्री के तौर पर और प्रधानमंत्री की ओर से यह यकीन दिलाना चाहता हूं किचाहे कोई कुछ भी कह लें, हम भारत की एक इंच जमीन को जाने नहीं देंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस-राजद पर राजनाथ का तंज, कहा- लालटेन फूट गई है और तेल बह गई, अब न पंजा के चली और न...

रक्षा मंत्री ने चीन के मुद्दे पर बयान देने के लिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि हमारी सरकार होती तो हम कुछ हीं दिनों के अंदर चीन को बाहर कर देते। सिंह ने कहा, ‘‘ मैं किसी प्रधानमंत्री को दोषी ठहराना नहीं चाहता। 1962 में जो कुछ हुआ, उसकी याद भी नहीं दिलाना चाहता, लेकिन यह कहना चाहता हूं कि इसके बाद तो लम्बे समय तक आपकी सरकार थी, क्या किया। ’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोगों को गुमराह करके राजनीति करने की बजाय सच बोलना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर

Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार