Pakistan गई Anju को लेकर आई बड़ी खबर, जल्द लौट सकती है भारत, परिवार के इन सदस्यों के लिए लिया फैसला

By रितिका कमठान | Sep 18, 2023

अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। अंजू और उसके प्रेमी की कहानी से वैसे तो पूरा भारत वाकिफ है। राजस्थान की अंजू इस वर्ष ही अपने पति और दो बच्चों को अकेला छोड़कर पाकिस्तान अपने प्रेमी के पास चली गई थी। यहां एक गांव में उसने अपने प्रेमी से मुलाकात करने के लिए एक सप्ताह का वीजा लिया था, जिसे उसने आगे बढ़ाया था।

ऐसे हुई थी पाकिस्तानी युवक से दोस्ती

अंजू की पाकिस्तानी युवक से लंबे अर्से से दोस्ती थी। जानकारी के मुताबिक दोनों की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से 2019 में हुई थी। नसरुल्ला ने पीटीआई से फोन पर कहा, ‘‘फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौटेगी।’’ उसने कहा, ‘‘वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों की बड़ी ही शिद्दत से कमी महसूस कर रही है। उसके पास वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’ 

अंजू का नसरुल्ला से पहले राजस्थान में रहने वाले अरविंद से विवाह हुआ था और दोनों की 15 साल की एक बेटी और छह साल का एक बेटा है। नसरुल्ला ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अंजू की मानसिक सेहत और खराब हो। उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर है कि वह अपने देश जाकर बच्चों से मिले।’’ उसने कहा कि दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस लौट जाएगी।  

नसरुल्ला ने कहा, ‘‘इसमें कुछ समय लगेगा और संभव है कि वह अगले महीने भारत लौटे।’’ अंजू के पाकिस्तानी पति ने कहा कि अगर उसे वीजा मिलता है तो वह भी भारत जाएगा। अंजू और उसका पति नसरुल्ला इस साल अगस्त में शादी करने के बाद पहली बार एक दिन के दौरे पर पेशावर आए थे। जानकारी के मुताबिक, अंजू ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार और शाहरुख खान के पेशावर स्थित पुश्तैनी मकान को देखने की इच्छा जताई थी। अंजू ने कहा, ‘‘मैंने पश्तो के कुछ शब्द सीखे हैं। पाकिस्तान आने से पहले मुझे बिलकुल अहसास नहीं था कि मैं यहां प्रसिद्ध हो जाऊंगी।

बता दें कि जुलाई के महीने में अंजू परिवार या दोस्तों को बताए बिना ही पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने चली गई थी। तब वो सिर्फ एख सप्ताह के लिए वीजा लेकर गई थी। मगर बाद में उसने अपना वीजा आगे बढ़वाया था। अंजू का पति लंबे समय तक उसके लौटने की गुहार लगाता रहा मगर वो नहीं लौटी थी। 

प्रमुख खबरें

जब तक मैं PM हूं...भाई की कसम खाकर नेतन्याहू ने दी भारत को चौंकाने वाली ताकत!

नीतीश मिश्रा का सख्त निर्देश: गंभीर आरोप और लंबित फाइलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Punjab का युवा करेगा बदलाव! Nitin Nabin ने लुधियाना में भरा जोश, बोले- नेतृत्व को तैयार है BJP

International Borders of India | 3 सीमाएं, 1 चुनौती: भारत का पूर्वी मोर्चा |Teh Tak Part 5