Canada में भारतीय महिला की हत्या, संदिग्ध की तलाश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

कनाडा के टोरंटो में 30 वर्षीय एक भारतीय महिला की हत्या कर दी गयी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वह हत्या के एक संदिग्ध की तलाश कर रही है। टोरंटो पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट डब्ल्यू इलाके में एक दिन पहले उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी के खिलाफ वारंट जारी किया है। गफूरी भी टोरंटो का रहने वाला है। टोरंटो में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को इस घटना पर हैरानी और गहरा दुख जताया।

उच्चायोग ने कहा, ‘‘हम हिमांशी खुराना की हत्या से बहुत दुखी और हैरान हैं।’’ उसने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उसने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर करीब से नज़र रख रहा है और जांच आगे बढ़ने के साथ ही पीड़ित परिवार की मदद करता रहेगा।

प्रमुख खबरें

भारत के जिगरी दोस्त पर पहले किया हमला, फिर जारी किया वीडियो, यूक्रेन के एक्शन से हिली दुनिया

Aamir Khan की तीसरी शादी कन्फर्म! Gauri Spratt संग Wedding Date आई सामने

West Bengal की सत्ता के बाद Mamata Banerjee के हाथ से पार्टी भी गई! 60 विधायकों वाला विद्रोही गुट अब TMC के चुनाव चिह्न पर ठोंक सकता है दावा

Bharat Bhhagya Viddhaata के लिए Kangana Ranaut ने किया था जॉन अब्राहम को फोन, लेकिन क्यों?