भारत के जिगरी दोस्त पर पहले किया हमला, फिर जारी किया वीडियो, यूक्रेन के एक्शन से हिली दुनिया

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2026

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले में कई रिहायशी इमारतें तबाह हो गई और लोग मलबे में दब गए। मध्य यूक्रेन के दूनीप्रो शहर में राहतकर्मियों ने मलबे से 3 साल के एक बच्चे, उनकी मां और 8 साल के भाई के शव निकाले। नीप्रो में 12 और कीव में 6 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला किया है। तस्वीरें इसकी जारी कर दी गई हैं और बताया गया है कि हम चुप नहीं बैठने वाले। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में तनाव बढ़ता चला जा रहा है। अब यूक्रेन ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने पुष्टि भी की है कि यूक्रेनी ड्रोन ने सेंट पीटर्सबर्ग के स्थित क्रोशियन टाट के एक नौसेसिक अड्डे और तेल टर्मिनल को निशाना बनाया। इसकी तस्वीरें जारी कर दी गई और जेलस्की ने अपने संदेश में कहा है कि हमलों का लक्ष्य पूरी तरह से सैन्य प्रतिष्ठान थे। उन्होंने बताया कि क्रोनस्टार्ट द्वीप पर स्थित उन ससैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया गया जहां रूस के बाल्टिक बेड़े के तत्व तैनात थे। जहाज निर्माण और मरम्मत से जुड़ी प्रमुख सुविधाएं मौजूद थी। इसके अलावा यूक्रेनी सेना ने रूस के तांबोश क्षेत्र में स्थित एक औद्योगिक प्रतिष्ठान पर भी हमला किया है जो कथित रूप से हथियारों के उत्पादन में शामिल था। 

इसे भी पढ़ें: Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!

रूस ने रातभर में 656 ड्रोन और 73 मिसाइलें दागीं। यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने 602 ड्रोन और 40 मिसाइलों को मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया, लेकिन कई मिसाइलें और ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहे। कीव, नीप्रो, पोल्टावा, खार्किव और जापोरिज्जिया प्रमुख निशाने रहे। कई इलाकों में रिहायशी भवनों, वाहनों और अन्य नागरिक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। राजधानी की रहने वाली इरीना सालिकोवा ने बताया कि वह अपनी तीन साल की बेटी के साथ पूरी रात बाथटब में छिपकर बैठी रहीं। विस्फोट की वजह से उनके घर की खिड़कियां टूट गईं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों से सैन्य सहायता की अपील की।

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Hormuz Strait में सप्लाई रुकी तो $120 के पार जाएगा Brent Crude, Goldman Sachs का अलर्ट

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी