America में भारतीय महिला की हत्या, पूर्व प्रेमी संदेह के घेरे में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य से पिछले सप्ताह लापता हुई 27 वर्षीय भारतीय महिला मृत पाई गई है। पुलिस को संदेह है कि महिला के पूर्व प्रेमी ने उसकी हत्या की है और वह भारत फरार हो गया है। मैरीलैंड के एलिकॉट सिटी की रहने वाली निकिता गोडिशाला (27) दो जनवरी को लापता हो गई थी।

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह गोडिशाला के परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। भारतीय दूतावास ने कहा, हम इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी अर्जुन शर्मा ने ही खुद पुलिस में निकिता की गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसने निकिता को आखिरी बार 31 दिसंबर को अपने अपार्टमेंट में देखा था।

पुलिस जांच में पता चला कि दो जनवरी को गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने के तुरंत बाद शर्मा भारत के लिए रवाना हो गया। अगले दिन जब जांचकर्ताओं ने उसके अपार्टमेंट की तलाशी ली, तो वहां निकिता का शव बरामद हुआ।

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि शर्मा ने 31 दिसंबर को शाम करीब सात बजे निकिता की हत्या कर दी थी। हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने कहा कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है और शर्मा का पता लगाने व उसे गिरफ्तार करने के लिए अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

IT Stocks में भूचाल: Profit Booking के दबाव में TCS-Infosys धड़ाम, निवेशकों के लाखों करोड़ डूबे

मालवीय नगर हादसे से लें सबक, होटल में रुकने से पहले जान लें ये Fire Safety Rules

Malviya Nagar Fire पर Mayor सख्त! तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत में बदले विदेशियों के वीजा नियम