भारतीय महिला मुक्केबाजों ने जर्मनी जूनियर टूर्नामेंट में 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

नयी दिल्ली। भारत की जूनियर महिला मुक्केबाजों ने जर्मनी में हुए ब्लैक फॉरेस्ट कप में पांच स्वर्ण सहित सात पदक अपने नाम किये और टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब जीता। स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की नेहा (54 किग्रा) और कर्नाटक की अंजू देवी (50 किग्रा) को क्रमश: टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज और उदीयमान खिलाड़ी घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के मुक्केबाज आमिर खान ने पाक क्रिकेट टीम की मदद करने की पेशकश की

भारत की 13 सदस्यीय टीम में तनु (52 किग्रा) और आश्रेया दिनेश नाइक (63 किग्रा) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट में भारत और जर्मनी सहित 10 देशों ने भाग लिया था जिसमें यूक्रेन, कजाकिस्तान, लातविया, हंगरी, लिथुआनिया, मंगोलिया, यूनान और पोलैंड की टीमें शामिल थी।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन

बूटा सिंह टिप्पणी मामला: एनसीएससी ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की सिफारिश की