आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार भारतीय महिला क्रिकेट टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2019

दुबई। भारत ने आईसीसी की सोमवार को जारी महिला एक दिवसीय रैंकिंग में न सिर्फ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है बल्कि उसने इंग्लैंड पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है। मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम के 125 अंक हैं और अब वह तीसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड (122) से तीन अंक आगे है। 

टी20 रैंकिंग में भारत पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर महिला वनडे और टी20 दोनों में शीर्ष पर बना हुआ है। वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज को पांच अंकों को नुकसान हुआ है और अब वह सातवें स्थान पर काबिज पाकिस्तान से केवल दो अंक ऊपर है। 

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल