भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिलेगा गेंदबाजी कोच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2018

नयी दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जल्द ही गेंदबाजी कोच मिल सकता है क्योंकि बीसीसीआई ने इस भूमिका के लिए आवेदन आमंत्रित करने की तैयारी कर ली है। टीम को बल्लेबाजी को लेकर निर्देश मुख्य कोच तुषार अरोठे से मिलते हैं। बड़ौदा के पूर्व आलराउंडर अरोठे ने 6105 प्रथम श्रेणी रन बनाने के अलावा 225 विकेट हासिल किए। बीजू जार्ज ने भी क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में अच्छा काम किया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला टीम प्रबंधन ने गेंदबाजी कोच की जरूरत जाहिर की है। हम जल्द ही आवेदन आमंत्रित करके उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।