भारतीय महिला हॉकी टीम FIH सीरीज के लिए हिरोशिमा रवाना हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स में भाग लेने के लिये शनिवार को तड़के हिरोशिमा के लिये रवाना हो गयी। ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के दृष्टिकोण से यह टूर्नामेंट टीम के लिये महत्वपूर्ण है। कप्तान रानी ने टीम की रवानगी से पहले कहा कि हमने स्पेन, मलेशिया और दक्षिण कोरिया के हाल के दौरों में जो आत्मविश्वास हासिल किया उसके साथ हम इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये जा रहे हैं। पिछले साल हमारे प्रदर्शन में सुधार हुआ है तथा हमारी कई खिलाड़ी कुछ वर्षों से साथ में खेल रही हैं जिससे हम फायदे में हैं। 

इसे भी पढ़ें: FIH series final: तोक्यो ओलंपिक 2020 में जगह बनाने के लिए तैयार है भारतीय हॉकी टीम

भारत को पोलैंड, उरूग्वे और फिजी के साथ पूल ए में रखा गया है। एशियाई चैंपियन जापान, चिली, रूस और मैक्सिको ग्रुप बी में हैं। भारत अपना पहला मैच 15 जून को उरूग्वे से खेलेगा। भारत को इस साल के आखिर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिये इस टूर्नामेंट में शीर्ष दो में जगह बनानी होगी। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव