इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, रानी ने संभाली कप्तानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

नयी दिल्ली। स्टार फारवर्ड रानी रामपाल को शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनाया गया जो 27 सितंबर से मारलो में शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगी। श्रृंखला 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेल जायेगी और गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी। हाल में जापान में ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता में टीम की जीत के बाद सविता और रजनी इतिमारपू ने टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर और सलीमा टेटे को भी टीम में रखा गया है। 

हॉकी इंडिया ने बयान में कहा कि मिडफील्ड में अनुभवी नमिता टोप्पो की वापसी हुई है जो चोट के कारण बाहर थी। भारतीय मिडफील्ड में अनुभवी खिलाड़ी सुशीला चानू पुखराम्बाम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल और लिलिमा मिंज शामिल है। मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि हमारी टीम में खिलाड़ियों का संतुलन पिछले टूर्नामेंट की तरह ही है क्योंकि हम तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिये क्वालीफाई करने के अहम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि दौरे से टीम को ओड़िशा में होने वाले एफआईएच हाकी ओलंपिक क्वालीफायर में अमेरिका से भिड़ने की तैयारी में मदद मिलेगी। 

भारतीय टीम इस प्रकार है।

गोलकीपर : सविता (उप कप्तान), रजनी इतिमारपू

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर, सलीमा टेटे

मिडफील्डर : सुशीला चानू पुखराम्बाम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो

फारवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, शर्मिला देवी। 

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा