हरमनप्रीत के चौके-छक्कों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

कैनबरा। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद 42 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने महिला टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया। भारतीय स्पिनरों राजेश्वरी गायकवाड़ , शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा ने दो विकेट चटकाये जबकि राधा यादव को एक विकेट मिला। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन बनाये। जवाब में भारतीय शीर्षक्रम अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सका । 15 वर्ष की शेफाली वर्मा ने 30, जेमिमा रौद्रिगेज ने 26 और स्मृति मंधाना ने 15 रन बनाये। 

वेदा कृष्णामूर्ति (सात) और तानिया भाटिया (11) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। आखिरी ओवर में भारत को छह रन की जरूरत थी। ऐसे में हरमनप्रीत ने शानदार छक्का लगाकर तीन गेंद बाकी रहते टीम को जीत दिलाई। इससे पहले इंग्लैंड के शीर्षक्रम के बल्लेबाज चल नहीं सके। सलामी बल्लेबाज एमी जोंस (1) और डैनी वियाट (4) जल्दी आउट हो गए। नताली स्किवेर (20) और फ्रान विलयन (सात) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। इंग्लैंड ने दस ओवर में चार विकेट 59 रन पर गंवा दिये। कप्तान हीथर नाइट ने 44 गेंद में 67 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। विकेटकीपर टैमी ब्यूमोंट ने 27 गेंद में 37 रन बनाये।

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल