हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

सूरत। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच विकेट से हराकर छह मैचों की श्रृंखला में 3.0 से बढत बना ली। दो मैच बारिश में धुल जाने के बाद श्रृंखला पांच की बजाय छह मैचों की कर दी गई । भारत को श्रृंखला जीतने के लिये एक और मैच अपने नाम करना है।

ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने दो और बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव ने तीन विकेट लिये। दक्षिण अफ्रीकी टीम आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। लेग स्पिनर पूनम यादव ने 15 रन देकर एक विकेट लिया। भारतीय टीम ने 17.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 32 गेंद में नाबाद 34 रन बनाये। उन्होंने दीप्ति के साथ चौथे विकेट के लिये 50 रन की साझेदारी की। 

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास