श्रीलंका पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2022

कोलंबो। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 23 जून से शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये रविवार को यहां पहुंची। भारतीय टीम क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाली मिताली राज और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी जैसी वरिष्ठ खिलाड़ियों के बिना इस दौरे पर गयी है। भारत की यह युवा टीम पल्लेकेले और दांबुला में क्रमश: तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने आगमन पर भारतीय टीम का स्वागत किया और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें भी पोस्ट की।

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश